फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Information on Government Schemes Provided at Public Service Camp

Pauri News: जनसेवा शिविर में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Sun, 05 Jul 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 05 Jul 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Information on Government Schemes Provided at Public Service Camp
पौड़ी। सेवा पखवाड़े के तहत रविवार को विकासखंड सभागार में जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि उत्तराखंड खेल परिषद के अध्यक्ष व दायत्विधारी कुलदीप बुटोला ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में संचालित यह अभियान शासन और जनता के बीच की दूरी कम करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। अभियान के प्रथम चरण से अब तक पांच लाख से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार और उद्यमिता अपनाने व स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने कहा कि जनपद में कृषि, बागवानी और जैविक खेती की अपार संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं के समन्वय से किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। इस अवसर पर अस्मिता नेगी, ओम प्रकाश जुगराण, विवेक कुमार उपाध्याय, दृष्टि आनंद, दिनेश नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed