{"_id":"66f98ac0a18d8b648207b5c2","slug":"information-given-about-radiological-and-nuclear-disasters-pauri-news-c-5-1-gkp1010-513753-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: रेडियोलॉजिकल और परमाणु आपदाओं के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: रेडियोलॉजिकल और परमाणु आपदाओं के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) व आपदा प्रबंधन पौड़ी की संयुक्त पहल पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हो गया। इसमें रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु आपदा पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने जनपद के जिलास्तरीय अधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी।
कार्यशाला में अस्टिेंट कमांडेंट कर्मवीर सिंह भंडारी ने प्रशिक्षण के दौरान रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु आपदाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आपदाओं के दौरान जरूरी सुरक्षा उपायों और प्रभावी बचाव के तकनीकों को बारीकी से समझाया। उन्होंने आपदा के बाद तात्कालिक स्ट्रेचर बनाना, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, अग्निशामक यंत्र का उपयोग, सीबीआरएन उपकरणों जैसे रेस्पिरेटर, मास्क, लीक टेस्टर, ग्लबस, बूट्स के उपयोग की जानकारी दी। रसायन डिजास्टर के तहत हैजार्डस केमिकल, प्वाइजनस केमिकल, लीथल डोज, केमिकल्स के स्थानांतरण को लेकर विस्तृत जानकारी दी। भंडारी ने आपदा प्रबंधन प्रणाली, प्राथमिक चिकित्सा, राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर की जाने वाली प्राथमिक व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही ऐसी आपदाओं में सुरक्षा अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी बताया।
एनडीआरएफ की टीम द्वारा आपदा के समय रिस्पांस टाइम को कम से कम करने, आपदा घटित होने पर आवश्यक राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित राहत बचाव के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने विभागीय स्तर से की जाने वाली बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी साझा की। प्रशिक्षण में एएसपी संचार अनूल काला, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी करण सिंह रावत, जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी, तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह राणा, जिला पूर्ति अधिकारी अरुण वर्मा, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान आदि मौजूद रहे।