फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Information given about disaster management and rural development schemes

Pauri News: आपदा प्रबंधन और ग्राम्य विकास योजनाओं की दी जानकारी

Mon, 13 Oct 2025 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 13 Oct 2025 04:26 PM IST
विज्ञापन
Information given about disaster management and rural development schemes
पौड़ी में जिपं सदस्यों की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई शुरू
विज्ञापन

पौड़ी। जिला पंचायत पौड़ी के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हो गई है। पहले दिन जिपं सदस्यों को आपदा प्रबंधन और ग्राम्य विकास की योजनाओं की जानकारी दी गई।

सोमवार को जिला पंचायत पौड़ी सभागार में ई-स्वराज के तहत पंचायतीराज निदेशालय की पहल पर आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन जिपं पौड़ी उपाध्यक्ष आरती नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान देना महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण से प्रभावी शासन, जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने, वित्तीय प्रबंधन जैसे अनेक पहलुओं की गहन जानकारी मिलती है। जिपं उपाध्यक्ष नेगी ने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेते हुए प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कोर्स निदेशक व प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी भावना रावत ने जिपं सदस्यों की सक्रीय भागीदारी, विकेंद्रीकरण, महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी। प्रशिक्षण में किशन सिंह पंवार ने आपदा प्रबंधन और डीपीओ ग्राम्य विकास विभाग दीपक रावत ने ग्राम्य विकास की योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कुल्हाड़ महेंद्र राणा, टीला डाॅ. शिवचरण नौडियाल, गडरी पूनम कैंतुरा, नीलम कुमार, सीमा चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed