{"_id":"6783f5fa1bba0de6e60d121c","slug":"information-given-about-apple-varieties-pauri-news-c-5-1-gkp1010-592891-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सेब के किस्मों के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सेब के किस्मों के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग पौड़ी की ओर से खांड्यूसैंण में दो दिवसीय सेब उत्पादन प्रशिक्षण कार्यशला का आयोजन किया गया। जिसमें कृषकों को सेब उत्पादन को बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में वैज्ञानिक डॉ.जेएस चंदेल ने सेब के चार क्लोनल रूट स्टॉक किस्मों में बारे में जानकारी दी।
बताया कि सेब उत्पादन के लिए एम 111 व एमजी कट स्टॉक पौड़ी की जलवायु के लिए उपयुक्त है, जो कि यहां के कृषकों की आय का दुगना करता है। बताया कि इस किस्म के पौधरोपण करने से दो साल में फल लग जाते हैं। जिसके बाद सेब उत्पादन से कृषकों का आय प्राप्त होने लगता है। इसके अलावा कृषकों को सेब के उत्पादन व रख रखाव की जानकारी दी गई। साथ सेब में पोषक तत्वों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन