फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Indira Amma is not in the interest of the poor oppose canteen

इंदिरा अम्मा कैंटीन का विरोध गरीबों के हित में नहीं: हयात सिंह

Mon, 23 Nov 2015 05:56 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Mon, 23 Nov 2015 05:56 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता हयातसिंह मेहरा ने राज्य सरकार द्वारा संचालित इंदिरा अम्मा कैंटीन का विरोध होने पर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस योजना का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध करना प्रदेश के गरीबों और कमजोर वर्गों के लिए चिंताजनक है। इस योजना का विरोध गरीबों के हित में नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा इस योजना में अपना सहयोग देेने का आभार जताया। कहा कि इस भोजन योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की 80 फीसदी गरीब जनता को बेहद सस्ते दामों पर भोजन उपलब्ध कराना है।


इससे कि राज्य में कोई भी गरीब भूखा न रह सके। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड में जब भाजपा की सरकार थी, उसी समय इस योजना को लागू कर देना चाहिए था। कहा कि भाजपा को इस इंदिरा अम्मा कैंटीन योजना का विरोध नहीं करना चाहिए, जिसका मकसद प्रदेश की 80 फीसदी गरीब जनता को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से योजना का विरोध न करके कांग्रेस सरकार के साथ मिलकर इस योजना को सुचारु रूप से चलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed