{"_id":"ea784cf8ccb20ee507048cd0b053364e","slug":"indira-amma-bhojan-yojna-in-pauri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौड़ी में इंदिरा अम्मा भोजनालय, 20 रुपये में मिलेगी थाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौड़ी में इंदिरा अम्मा भोजनालय, 20 रुपये में मिलेगी थाली
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
Updated Sat, 14 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी वासियों को भी जल्द ही शहर में इंदिरा अम्मा भोजनालय की सौगात मिलने वाली है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे। भोजनालय खुलने ग्रामीण क्षेत्रों से पौड़ी आने वाले लोगों को दिन में सस्ता भोजन मुहैया हो सकेगा।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर के बाहर खोले जा रहे इस भोजनालय में आम लोगों को दिन में बीस रुपये में खाना मिलेगा। इसका संचालन स्वयं सहायता समूहों की ओर से किया जाना है। लोग इसमें मात्र 20 रुपये में स्थानीय उत्पादों के व्यंजन का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन
18 नवंबर को सीएम करेंगे शुभारंभ
पहले इसका शुभारंभ 19 नवंबर को इंदिरा गांधी के जन्म दिवस पर कराने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन अब सीएम हरीश रावत 18 नवंबर को शरदोत्सव के मौके पर इसका शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्र शेखर भट्ट ने बताया कि 18 नवंबर को सीएम के पौड़ी आने पर उन्हीं के हाथों इसका उद्घाटन कराया जाएगा।