फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Indian Language Summer Camp concludes

Pauri News: भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन

Tue, 02 Jun 2026 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 02 Jun 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Indian Language Summer Camp concludes
कीर्तिनगर। राजकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डांगचौरा में आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर में विद्यार्थियों ने भाषा, संस्कृति, संगीत और योग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समापन समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष संतोषी पोखरियाल और क्षेत्र पंचायत सदस्य मुंडोली सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बंगाली वर्णमाला, बंगाली संवाद और नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार रवीन्द्रनाथ टैगोर के प्रसिद्ध गीत एकला चलो रे की प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना बटोरी। योग प्रशिक्षक काजल ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन कराए और उनके स्वास्थ्य संबंधी महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम प्रभारी विनोद चौहान, वरिष्ठ शिक्षक एसएस चौधरी ने भी विद्यार्थियों को विभिन्न भारतीय भाषाओं के अध्ययन के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर शैलेन्द्र प्रसाद थपलियाल, नवीन कुमार, सुशील कुमार, दिलावर सिंह चौहान, हरदेव सिंह, सूरतू सिंह, तुलसी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed