फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Indecency with the revenue team when asked to wear masks

मास्क पहनने के लिए कहा तो राजस्व टीम के साथ की अभद्रता

Wed, 26 May 2021 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Indecency with the revenue team when asked to wear masks
राजस्व क्षेत्र पैडुलस्यूं-चार में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य को मास्क पहनने के लिए कहा तो उन्होंने राजस्व विभाग की टीम के साथ अभद्रता कर दी। इस पर पूर्व क्षेपं सदस्य पर राजस्व उपनिरीक्षक के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कोविड कर्फ्यू के दौरान परसुंडाखाल बाजार में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रछूली विनोद सिंह बिना मास्क पहने घूम रहे थे। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम ने उन्हें मास्क पहनने को कहा, जिस पर वे टीम के सदस्य से उलझ गए। देखते ही देखते पैडुलस्यूं-चार क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक महावीर सिंह व विनोद सिंह के बीच कहासुनी हो गई। विनोद सिंह पर आरोप है कि उन्होंने राजस्व उपनिरीक्षक के साथ मारपीट करने के साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। राजस्व उपनिरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद सिंह के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed