{"_id":"5e3853038ebc3e4b087270ce","slug":"inauguration-of-book-exhibition-in-birla-campus-shrinagar-news-drn334923174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला परिसर में पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला परिसर में पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल केंद्रीय विवि के बिड़ला परिसर में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ हो गया है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के 52 प्रकाशकों की 25 हजार से अधिक पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई है। जिनकी कीमत आठ करोड़ से अधिक आंकी जा रही है।
गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर के केंद्रीय पुस्तकालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की थीम पर दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ चौरास परिसर के निदेशक प्रो. डीएस सकलानी व गढ़वाल विवि के कुलसचिव डॉ एके झा ने किया। पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ एमएस राणा ने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के करीब 52 प्रकाशक अपने प्रतिष्ठानों के नवीनतम संस्करणों की 25 हजार से अधिक पुस्तकों का प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने सभी पाठकों व पुस्तक प्रेमियों को पुस्तक प्रदर्शनी में आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी में विशेष रूप से भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्रायोजित ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत भारत के विभिन्न राज्यों के मध्य अच्छे संबंध स्थापित किए जाने के उद्देश्य से संबंधित पुस्तकों का भी प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने सभी अध्यापकों, शोधकर्ताओं व छात्र-छात्राओं से पुस्तक प्रदर्शनी का लाभ उठाने को कहा है। इस मौके पर निदेशक टिहरी परिसर प्रो. एए बोड़ाई, निदेशक पौड़ी परिसर प्रो. आरएस नेगी सहित विवि के सभी अध्यापक, शोध कर्ता, छात्र-छात्राएं एवं पुस्तकालय कर्मी आदि मौजूद थे।