फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   In the BDC meeting, the heads made the issue of payment of MNREGA

बीडीसी बैठक में प्रधानों ने मनरेगा के भुगतान को बनाया मुद्दा

Sat, 28 May 2022 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
In the BDC meeting, the heads made the issue of payment of MNREGA
ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में आयोजित बीडीसी बैठक में प्रधानों ने विगत ढाई वर्षों से मनरेगा के कार्योँ का भुगतान न किए जाने पर जमकर हंगामा किया। प्रधानों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र मनरेगा के कार्यों की सामग्री और श्रमिकों का भुगतान नही किया गया, तो वह अपनी मुहर सहित बस्ते ब्लॉक में जमा कर देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लाक प्रमुख सूरज पाठक की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में बीडीसी बैठक आयोजित की गई। प्रधान संगठन अध्यक्ष सोबन सिंह चौहान ने कहा कि मनरेगा का समय पर भुगतान नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास लगातार प्रभावित हो रहा है। मनरेगा के कार्यों का वर्ष 2020 से भुगतान न होने से ग्रामीण बमुश्किल काम करने को राजी हो रहे हैं। जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने जून माह से मनरेगा के शेष भुगतान की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही। परियोजना निदेशक प्रकाश सिंह रावत ने स्वजल व गावों के विकास हेतु बनी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जबकि एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत ने कहा कि राजस्व संबंधी शिकायतों के निपटारे के लिए ग्रामीण प्रशासन से सीधे मिल सकते हैं। जनप्रतिनिधियों ने ऊर्जा निगम से ग्राम पंचायतों व नगर में हाई वोल्टेज लाइन से ग्रामीणों को सुरक्षा दिए जाने की मांग की। बैठक के अंत में ब्लॉक प्रमुख सूरज पाठक ने अधिकारियों से समय पर जनता की शिकायतों को दूर करने को कहा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी आशा आर्य, तहसीलदार मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed