ठेके पर शिक्षिका रखने वाली प्रभारी प्रधानाध्यापिका निलंबित
सार
स्कूल में ठेके पर शिक्षिका रखने पर प्रभारी डीईओ बेसिक ने ब्लॉक थलीसैण में सेवारत प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. आनंद भारद्वाज ने बीते मंगलवार 20 सितंबर को थलीसैण ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय बग्वाड़ी का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में विद्यालय में सेवारत प्रभारी प्रधानाध्यापिका शीतल रावत अनुपस्थित मिली थी।
विज्ञापन