फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Improved health of the Medical College Pediatric Department

मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की सेहत ोधरी

Mon, 05 Oct 2020 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Improved health of the Medical College Pediatric Department
बाल रोग विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के लिए राहत भरी खबर है। यहां बाल रोग विशेषज्ञ डा. व्यास कुमार राठौर ने प्रोफेसर पद पर ज्वाइनिंग दी है। अब विभाग में चार विशेषज्ञ डॉक्टर हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को प्रो. व्यास ने मेडिकल कॉलेज में बाल रोग विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. व्यास इससे पूर्व यहां लंबे समय तक सहायक और एसोसिएट प्रो. पद पर सेवाएं दे चुके हैं। लगभग तीन साल दून मेडिकल कॉलेज और केडी मेडिकल कॉलेज मथुरा में सेवा देने के बाद वह दोबारा श्रीनगर लौट आए। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में पिछले कुछ माह एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं था, जिससे यहां व्यवस्थाएं चरमरा गई। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि अब विभाग में दो संकाय सदस्यों सहित चार विशेषज्ञ डॉक्टर हो गए हैं। डा. व्यास के आने से चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी व टिहरी के बच्चों और नवजात शिशुओं के इलाज में हो रही परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed