{"_id":"67ed67456fcf8972d404a999","slug":"if-you-get-burnt-while-extinguishing-forest-fire-you-will-get-an-air-ambulance-dm-pauri-news-c-5-1-gkp1010-655440-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलों की आग बुझाते समय झुलसे तो मिलेगा एयर एंबुलेंस : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलों की आग बुझाते समय झुलसे तो मिलेगा एयर एंबुलेंस : डीएम
विज्ञापन
पौड़ी। वनाग्नि की घटनाओं में इस बार कोई घायल हुआ तो जिला प्रशासन एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करवाएगा। डीएम ने अफसरों को एयर एंबुलेंस के लिए हैलिपेड स्थलों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डीएम ने वन विभाग के साथ-साथ सभी बीडीओ को वनाग्नि रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाने व लोगों को जंगलों में आग लगने से रोकने के लिए शपथ दिलाने को कहा।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कृषि विभाग को जनपद में गेहूं की कटाई वाले स्थानों का सर्वे कर खेतों में नियंत्रित तरीके से आड़ा (ओण) जलाने के लिए जागरूक करने को कहा। कहा कि जनपद में 15 अप्रैल से पहले विभाग अपने समक्ष नियंत्रित तरीके से आड़ा जलाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने सभी बीडीओ व वन विभाग को वनाग्नि रोकथाम के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। सख्त हिदायत दी कि जागरूकता में शिथिलता बरती गई तो संबंधित अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने वन विभाग को अग्निशमन विभाग के साथ समंवय बनाते हुए जिला स्तरीय संयुक्त कार्यबल का गठन करने को कहा। कहा कि वनाग्नि की घटनाओं की सूचना देने टोल फ्री नंबर- 1926 पर दी जा सकती है। इस मौके पर बैठक में डीएफओ गढ़वाल स्वप्निल अनिरुद्ध, एडीएम अनिल गर्ब्याल, सीएमओ डॉ. पारूल गोयल, सीएओ डॉ. विकेश कुमार आदि शामिल रहे।
पिरूल एकत्रीकरण के लिए चलेगा अभियान
डीएम डॉ. चौहान ने पिरूल बाहुल्य क्षेत्रों में पिरूल एकत्रीकरण अभियान चलाने को कहा है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में अत्यधिक मात्रा में पिरूल फैला हुआ है, वहां पिरूल को एकत्रित कर फर्म को बेचा जाएगा। इसके लिए पूर्व में तय तीन रुपये प्रति किग्रा की राशि को बढ़ाकर बढ़ाकर 10 रुपये प्रति किग्रा किया गया है। कहा कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मुहैया कराया जा सकेगा।