फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   If the shop was sealed, then started selling meat from home

दुकान सील हुई तो घर से ही शुरू कर दिया मांस बेचना

Thu, 19 May 2022 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
If the shop was sealed, then started selling meat from home
नगर के मांस विक्रेताओं में प्रशासन का खौफ नहीं है। यहां नियम विरुद्ध मीट/चिकन शॉप संचालन पर प्रशासन ने एक दुकान सील कर दी, तो वह घर में ही खुले आम बकरे-मुर्गे काटकर बेचने लगा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की संयुक्त टीम ने व्यापारी के घर पर छापा मारकर 30 किलो मांस जब्त कर लिया।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी ने बुधवार को फेसबुक में दो वीडियो अपलोड की, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कहीं मुर्गे कट रहे हैं, तो कहीं बकरे। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसके बाद एसडीएम/नगर आयुक्त अजयवीर सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत चौहान, निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि कुमार पंवार और एसएसआई संतोष पैथवाल जहूर के ठिकाने पर पहुंचे। चौहान ने बताया कि घर में फ्रीज के अंदर मटन और चिकन रखा हुआ था। जब संबंधित व्यक्ति से स्लाटर हाउस की रसीद मांगी गई, तो वह दिखा नहीं पाया। बिना लाइसेंस व्यापार करने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत उक्त व्यापारी का चालान किया गया। साथ ही फ्रीज में रखे 30 किलो मांस को ट्रंचिंग ग्राउंड में दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed