फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   If refused to take the daughter to school, then made a false complaint to the police

सांसद प्रतिनिधि पर वाहन चालक ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Tue, 20 Sep 2022 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:57 PM IST
सार

एक स्कूल वाहन चालक ने सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जुगराण पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय कोठार पौड़ी के निजी स्कूल वाहन चालकों ने विधायक राजकुमार पोरी से मुलाकात की और शिकायती पत्र सौंपा।इस पर उनकी बेटी को स्कूल लाने-ले जाने से इंकार किया गया था।

विज्ञापन
If refused to take the daughter to school, then made a false complaint to the police

विस्तार

एक स्कूल वाहन चालक ने सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जुगराण पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय कोठार पौड़ी के निजी स्कूल वाहन चालकों ने विधायक राजकुमार पोरी से मुलाकात की और शिकायती पत्र सौंपा। कहा कि वाहन का भुगतान न करने पर सांसद प्रतिनिधि की बेटी को स्कूल ले जाने से मना कर दिया तो उन्होंने पुलिस में झूठी शिकायत कर दी। अब पुलिस परेशान कर रही है। उन्होंने मामले में कार्रवाई नहीं की करने पर चक्काजाम की चेतावनी दी।
विज्ञापन

वाहन चालक जसपाल रावत ने शिकायती पत्र में कहा कि सांसद प्रतिनिधि की बालिका मेरे वाहन में स्कूल आती-जाती थी लेकिन उन्होंने स्कूल वाहन के दो-तीन माह का भुगतान नहीं किया था। इस पर उनकी बेटी को स्कूल लाने-ले जाने से इंकार किया गया था। आरोप लगाया कि इसके बाद विधायक ने पुलिस व परिवहन विभाग से स्कूल वाहनों के ओवर लोडिंग की झूठी शिकायत की जिसके चलते इन दिनों पुलिस स्कूल वाहन चालकों को परेशान कर रही है। मामले में विधायक ने कोतवाल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं कोतवाल विनोद गुसाईं ने कहा कि स्कूल वाहनों की चेकिंग किसी की शिकायत पर नहीं, बल्कि नियमानुसार की जा रही है।
विज्ञापन

आरोप बेबुनियाद
सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जुगराण ने कहा कि स्कूल वाहन चालक की ओर से लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद व निराधार हैं। उन्होंने कहा कि यह मेरी सामाजिक छवि को धूमिल करने का का षड्यंत्र है। जुगराण ने कहा कि शिकायत करने वाले वाहन चालक के खिलाफ मानहानि का दावा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed