फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   If Aadhaar seeding is not done in bank accounts, old age pension will stop.

Pauri News: बैंक खातों में आधार सीडिंग नहीं हुई तो रुक जाएगी वृद्धावस्था पेंशन

Tue, 15 Oct 2024 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
If Aadhaar seeding is not done in bank accounts, old age pension will stop.

विज्ञापन
पौड़ी। समाज कल्याण विभाग के तहत राष्ट्रीय सामाजिक पेंशन (वृद्धावस्था) के लाभार्थियों को बैंक खाते में आधार सीडिंग करवाना अनिवार्य हो गया है। बिना आधार सीडिंग के वृद्धावस्था पेंशन बंद हो जाएगी। जिले में समाज कल्याण अभी तक 14537 के सापेक्ष 10642 पेंशनरों के खातों में आधार सीड़िग हो चुकी है। जबकि 3895 पर सीडिंग का कार्य किया जाना है। जल्द ही आधार सीडिंग नहीं हुई तो पेंशन रुकना तय है।विभाग की मानें तो केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय सामाजिक पेंशन (वृद्धावस्था) के तहत बैंक खाते में आधार सीडिंग का कार्य शीघ्र ही करवाया जाना है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जरूरतमंदों को ही पेंशन का लाभ सीधे उनके खाते तक पहुंचाने के लिए आधार सीडिंग अनिवार्य है। केंद्र और राज्य सरकारों के सामूहिक अंशदान से 1500 रुपये की मासिक वृद्धावस्था पेंशन जारी की जाती है। लेकिन आधार सीडिंग नहीं होने से कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार इसे जल्द ही पूरा किया जाना अनिवार्य है। हालांकि इसकी कोई अंतिम तिथि जारी नहीं हुई है।

किस ब्लॉक में कितने वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थी



समाज कल्याण की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 14537 वृद्धावस्था पेंशनभोगी हैं। जिसमें सर्वाधिक थलीसैंण में 2630 के सापेक्ष 1228 के आधार सीडिंग हो चुके हैं। दुगड्डा 1695 में 890, कल्जीखाल 1377 में 565, यमकेश्वर 1221 में 283, नैनीडांडा 1182 में 447, बीरोंखाल 1015 में 532, कोट 862 में 369, पौड़ी 772 में 292, रिखणीखाल 770 में 159, पाबौ 754 में 316, द्वारीखाल 655 में 248, पोखड़ा 483 में 167, खिर्सू 391 में 178, एकेश्वर 388 में 62 व जयहरीखाल 343 में 68 के आधार सीडिंग हुए हैं।
विज्ञापन




ग्रामीण क्षेत्रों में आधार सीडिंग में हो रही दिक्कतें



जनपद में दूरस्थ क्षेत्रों में आधार सीडिंग के कार्य में दिक्कतें हो रही हैं। विभाग की मानें तो दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकों का अभाव है। ऐसे में वृद्धजन बैंकों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बमुश्किल पहुंच भी गए तो नेटवर्क की दिक्कत उनके कार्य में बाधा डाल रही है। भटकोटी गांव के मणिलाल, अमर देव, नीमा देवी, अलासु गांव की राजेश्वरी देवी, दिउसा गांव के रमेश चंद्र व झाबा देवी, कुश्याण गांव के बीरेंद्र लाल, बड़कोट के गुलाब सिंह, सुतार गांव की रामेश्वरी देवी, पंचाली गांव के हरीश चंद्र ने बताया कि कई बार बैंक में जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल नंबर नहीं मिल रहे आधार से

जिले में कुल 21 बैंकों की 201 शाखाएं हैं। जिसमें एसबीआई की सर्वाधिक 49 शाखाएं सभी 15 ब्लॉकों में हैं। आधार सीडिंग के दौरान पेंशनरों के मोबाइल नंबर उनके खातों से मेल नहीं खा रहे। जिसके चलते सीडिंग का कार्य धीमी गति से हो रहा है। -भूपेश नौटियाल, सीनियर एसोसिएट एलडीएम पौड़ी।




- वृद्धावस्था पेंशनरों को बैंक खातों में आधार सीडिंग को लेकर कई बार जानकारी सार्वजनिक की जा चुकी है। पेंशनभोगियों को जल्द से जल्द इसे पूरा करवाना होगा। अन्यथा पेंशन बंद होना तय है। सीडिंग का कार्य केवल बैंक में ही होगा। जिसमें विभाग की कोई भूमिका नहीं है। - सुबोध शर्मा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी पौड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed