फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Hope for construction of bridges on Gahad Palyapatala motorway

गहड़ पल्यापटाला मोटर मार्ग पर पुलों के निर्माण की जगी उम्मीद

Tue, 08 Jun 2021 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 08:57 PM IST
विज्ञापन
Hope for construction of bridges on Gahad Palyapatala motorway
विकास खंड कीर्तिनगर के लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्र के गहड़ पल्यापटाला मोटर मार्ग पर दो पुलों के निर्माण के लिए शासन ने 4 करोड़ 83 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इसके बाद विभाग पुलों के निर्माण के लिए निविदा जारी करने की प्रक्रिया में जुट गया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत लोस्तु बडियारगढ़ क्षेत्र के पल्यापटाला, परपुनोली, सरमोली, मोलधार, भराखील, डाडाखील गांवों के लिए करीब साढ़े 10 किमी मोटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। प्रथम चरण (रोड कटिंग) के बाद अब इस मोटर मार्ग पर करीब 4 करोड़ 83 लाख की लागत से 30 और 24 मीटर लंबे दो मोटर पुलों का निर्माण किया जाएगा। बजट स्वीकृत होने के बाद विभाग की ओर से निविदा जारी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के ईई जेपी रतूड़ी ने बताया कि मोटर मार्ग पर रोड़ कटिंग का कार्य अंतिम चरण में है। कुछ दिन पहले अतिवृष्टि के कारण मोटर मार्ग को भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान पुलों के लिए बनाए गए डायवर्जन सहित मोटर मार्ग पर बनी दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे निर्माण कार्य पूरा करने में समय लग रहा है। उन्होंने बताया कि फेज वन के निर्माण के बाद मार्च तक मोटर मार्ग का डामरीकरण भी पूरा हो जाएगा जबकि पुलों के निर्माण में करीब दो वर्ष का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों को नापनी पड़ेेगी कम दूरी
पीएमजीएसवाई के गहड़ पल्यापटाला मोटर मार्ग का खोंगचा पांणव और सरमोली मोटर मार्ग से लिंक होने पर ग्रामीणों को भी अधिक फायदा मिलेगा। ग्रामीणों को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में आने-जाने के लिए 70 किमी के बजाय 10 से 15 किमी की दूरी ही तय करनी पड़ेगी। मोटर मार्ग के अभाव में पहले ग्रामीणों को लोस्तु बडियागढ़ पहुुंचने के लिए सिल्काखाल, चौरास होकर जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed