फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Home stay getting strong livelihood

होम स्टे हो रही आजीविका मजबूत

Tue, 19 May 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Home stay getting strong livelihood
लॉकडाउन के बाद जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग की पहली समीक्षा बैठक ली, जिसमें होम स्टे, वीर चंद्र सिंह पर्यटन विकास योजना, गैर वाहन योजना से जुड़े आवेदनों को स्वीकृति दी गई। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि होम स्टे योजना ग्रामीण स्तर पर आजीविका को मजबूत करने का आधार बने, इसको लेकर प्रत्येक स्तर पर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लंबित आवेदकों को कमी दूर करने के लिए 15 दिन की मोहलत दी।
विज्ञापन

इस मौके पर दस्तावेजों की जांच, आवेदक का साक्षात्कार लिए जाने के बाद होम स्टे के 13 आवेदन में से 12 को स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि एक आवेदन अस्वीकृत किया गया। वाहन मद में 14 आवेदनों के सापेक्ष 11 आवेदन स्वीकृत किए गए। डीएम ने विगत वर्ष के दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के लंबित 9 आवेदकों को आवेदनों की कमियां दूर करने के लिए 15 दिनों का समय दिया। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी केएस नेगी, एलडीएम पौड़ी एनके शाह, जीएम डीआईसी मृत्युजय सिंह, एआरटीओ आनंदवर्धन, आवेदक विनोद रावत, देवेन्द्र सिंह, शकुंतला नेगी, दीपक पांडेय, सतपाल सिंह, संदीप नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed