{"_id":"552a50ba47aac6973b87da640acf5226","slug":"hnb-garhwal-university-vice-chancellor-arrived-pauri-campus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति पहुंचे पौड़ी परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति पहुंचे पौड़ी परिसर
पौड़ी
Updated Mon, 23 Nov 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एके झा ने विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में आकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर के सभी विभागों में जाकर स्थितियों का जायजा लिया। यहां उपलब्ध संसाधनों और परिसर की समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एके झा सोमवार को दिन में 11 बजे पौड़ी परिसर में पहुंचे। उन्होंने विज्ञान, कला और विधि संकाय में जाकर सभी विभागों में चल रहे पठन-पाठन कार्य का जायजा लिया। संकायों में उपलब्ध संसाधनों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों और विद्यार्थियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी। परिसर में शिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो. एके डोबरियाल ने कुल सचिव को परिसर में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मियों की कमी से आ रही दिक्कतों के बारे में बताया। परिसर में विज्ञान और कला दोनों संकायों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। जिससे शिक्षण कार्य में काफी चुनौतियां आ रही है। उन्होंने परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए आवास न होने समेत अन्य समस्याओं को उठाया।