{"_id":"639b5f6903ac1a04ee790182","slug":"history-book-will-be-named-our-heritage-shrinagar-news-drn4310584141","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: ‘हमारी विरासत’ नाम से बनेगी इतिहास की किताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: ‘हमारी विरासत’ नाम से बनेगी इतिहास की किताब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हमारी विरासत’ नाम से प्रदेश के प्रत्येक जिले की इतिहास की पुस्तक तैयार की जाएगी। इसमें जिलों के महापुरुषों का इतिहास और जिले की प्रमुख घटनाओं का जिक्र होगा।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पौड़ी की समीक्षा बैठक लेते हुए शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने यह निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि 3-4 महीने में डायट की नियमावली बनकर तैयार हो जाएगी। फिर इसे कैबिनेट में पारित कराया जाएगा। मंत्री ने बच्चों में पढ़ाई प्रति आकर्षण पैदा करने और स्कोप को देखते हुए व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में शोध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डायट इस बात का भी सर्वेक्षण कराए कि शिक्षकों से बच्चे कितने संतुष्ट हैं। उन्होंने स्कूलों में सुबह होने वाली प्रार्थना को आकर्षक बनाने और कक्षा आठ के बाद बच्चों को सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया। धन सिंह ने बताया कि शीघ्र ई-ग्रंथालय शुरू किया जाएगा। डायट के सभी प्राचार्यों को काशीपुर में 15 दिन का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। उन्होंने डायट में तत्काल वाई-फाई कनेक्शन लेने और स्मार्ट प्रशिक्षण कक्ष बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में डायट के प्राचार्य लक्ष्मण सिंह दानू, मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ.आनंद भारद्वाज, शकुंतला कंडारी, डॉ. एनपी उनियाल, डॉ. महावीर कलेठा, डॉ. धनेंद्र लिंगवाल और विनय किमोठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
‘माध्यमिक विद्यालयों में दो विषयों में मिलेगा अंक सुधार का मौका’
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि 15 दिनों के भीतर 928 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा में भी दो विषयों में अंक सुधार का मौका मिलेगा। डॉ. रावत चड़ीगांव स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 4.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सुरक्षा दीवार एवं सड़क के लोकार्पण अवसर पर बोल रहे थे। मंत्री ने चड़ीगांव और चमराड़ा में शादी-ब्याह हेतु सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कोई भी अनुसूचित वर्ग का व्यक्ति बेघर नहीं रहेगा। आवास बनाने के लिए उन्हें डेढ़ लाख रुपये दिए जाएंगे। खंडाह में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने वैलनेस सेंटर की स्वीकृति दी। इससे पूर्व उन्होंने श्रीनगर में पौड़ी चुंगी से डाकबंगला तक इंटर लॉकिंग टाइल्स सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अतर सिंह असवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश मंद्रवाल, गणेश भट्ट, नितिन घिल्डियाल व पंकज सती आदि मौजूद थे।