फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Highway Villagers stopped work due to damaged drinking water line

पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों ने रोका काम

Sun, 02 Feb 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Highway Villagers stopped work due to damaged drinking water line
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंतगांव के समीप क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की लाइन। - फोटो : SHRINAGAR
विकासखंड देवप्रयाग की भरपूर पंपिंग पेयजल योजना की मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य बंद करवा दिया।
विज्ञापन

रविवार को ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंतगांव शिवमूर्ति के समीप मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का मलबा पेयजल योजना की लाइन पर गिर गया। पाइप टूटने से क्षेत्र के करीब 50 से अधिक गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य बंद करवा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन पेयजल योजना की लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। सूचना पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके सैनी कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि रोड कटिंग के कार्य को देखते यहां मेन लाइन को पहले ही शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन एनएच के निर्माण कार्य का मलबा निर्धारित डंपिंग में न डालने से इस प्रकार की समस्या आ रही है। जल संस्थान के अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य शुरू होने दिया। दूसरी ओर एनएच के परियोजना प्रभारी जेके तिवारी ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही जल संस्थान को कच्ची अस्थाई पेयजल लाइन निर्माण को कहा गया था। मगर विभाग द्वारा यहां स्थायी लाइनें बिछा दी गयी हैं, जिससे समस्या पैदा हो रही है। उधर जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत राधेश्याम कुकरेती, पूर्व उप प्रधान जयप्रकाश पंत, राहुल सिंह आदि ने चेतावनी दी कि अगर फिर से पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हुई तो मौके पर एनएच का निर्माण कार्य ठप करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed