{"_id":"66e73041f9b1cac4040e4084","slug":"hema-joshi-brought-glory-to-pauri-pauri-news-c-5-1-drn1045-502240-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: हेमा जोशी ने किया पौड़ी का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: हेमा जोशी ने किया पौड़ी का नाम रोशन
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राजधानी देहरादून में मिस एंड मिसेल इंडिया दिवा उत्तराखंड 2024 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इसमें 22 प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर कार्यक्रम में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में पौड़ी की निवासी हेमा जोशी मिसेज इंडिया दिवा उत्तराखंड क्लासिक केटेगिरी मे फर्स्ट रनरअप चुनीं गई।
राजधानी की मालसी रोड स्थित फेयरफील्ड मेरियट में आयोजित ब्यूटी विथ ब्रेन्स के मेल को दर्शाती प्रतियोगिता मिस एंड मिसेज इंडिया दिवा उत्तराखंड 2024 का बीते शुक्रवार को आयोजन हुआ। जिसमें 18 से लेकर 40 से अधिक उम्र की 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत होने के साथ ही अलग -अलग चरणों में बेहतरीन रैंप वॉक,जजों के सवालों के सही उत्तर देने व सभी राउंड को जीतने के बाद मिस इंडिया दिवा उत्तराखंड का खिताब लबांशी के नाम रहा। इसी प्रतियोगिता में वंशिका फर्स्ट रनरअप, रुचिका सेकेंड रनरअप चुनी गई। मिसेज उत्तराखंड दिवा 2024 का ताज सोनिका शर्मा के सिर पर सजा। मिसेज उत्तराखंड दिवा फर्स्ट रनरअप सोनिका पांथरी और सेकेंड रनरअप शैली रही। वहीं मिसेज इंडिया दिवा उत्तराखंड क्लासिक केटेगिरी में साधना विजेता रही।
विज्ञापन
जबकि पौड़ी निवासी हेमा जोशी को फर्स्ट रनरअप व सीमा सेकेंड रनरअप चुना गया। हेमा जोशी ने कहा ये महिलाओं के लिए आयोजित होने वाली बहुत बेहतरीन प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में मैदान से लेकर पहाड़ में जीवन यापन करने वाली महिलाओं ने हिस्सा लिया उन्होंने बताया इस सफलता के पीछे उनके पति सुनील जोशी व उनके परिवार का हाथ रहा। जिन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के साथ ही इस मुकाम तक पहुंचने में अपनी भूमिका निभाई।