फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Hearing should be done in fast track court, action should be taken against the culprits

फास्ट ट्रेक कोर्ट में हो सुनवाई, दोषियों पर हो कार्रवाई

Fri, 23 Sep 2022 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:33 PM IST
सार

बीती 18 सितंबर को वह रिजॉर्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी जिसकी सूचना परिजनों को 19 सितंबर की शाम पांच बजे दी गई। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान श्रीकोट उर्मिला देवी, जसपाल रावत, सुरेश चंद्र बड़थ्वाल, मधु खुगशाल, विक्रम सिंह रावत, गोपाल नेगी, संजना गुजराल आदि मौजूद रहे।डीएम ने राजस्व उपनिरीक्षक को किया निलंबितपौड़ी। सामाजिक कार्यकर्ता नमन चंदोला की पहल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
Hearing should be done in fast track court, action should be taken against the culprits

विस्तार

ब्लॉक पौड़ी के एक गांव की बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में पुलिस खुलासे के बाद से लोगों में उबाल है। शुक्रवार को ग्रामीणों, जन प्रतिनिधियों व युवाओं ने मुख्यालय पौड़ी पहुंचकर बेटी के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की और दोषियों का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में करने की मांग की। कहा कि बेटी के परिजनों को न्याय नहीं मिला तो बाजार बंदी के साथ ही प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम पंचायत श्रीकोट, बैग्वाड़ी, अमकोटी, रेवड़ी सहित कई गांवों के ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और युवा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपियों का पुतला फूंका। कहा कि ब्लॉक पौड़ी के ग्राम पंचायत श्रीकोट निवासी वीरेंद्र सिंह भंडारी व सोनी देवी की बेटी अंकिता भंडारी (19) तहसील यमकेश्वर के गंगाभोगपुर स्थित एक रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्य कर रही थी। बीती 18 सितंबर को वह रिजॉर्ट से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी जिसकी सूचना परिजनों को 19 सितंबर की शाम पांच बजे दी गई। वही रिजॉर्ट के प्रबंधक ने स्टाफ कर्मी युवती की गुमशुदगी 20 सितंबर को राजस्व पुलिस में दर्ज कराई थी। बीते बुधवार को परिजनों व ग्रामीणों ने एडीएम से मुलाकात कर राजस्व पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामला रेगुलर पुलिस को सौंपने की मांग की थी। बीते बृहस्पतिवार को मामले की जांच पुलिस को सौंपी गई। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक आरोपियों की ओर से अंकिता भंडारी को बैराज में फेंक देने के बयान पर लोग सड़कों पर उतर आए। युवा आशीष नेगी, प्रतीक बिष्ट, नमन चंदोला, मोहित सिंह, भारत भूषण नेगी, नितिन रावत, ऋत्विक असवाल, विकास चौहान, राज्य आंदोलनकारी कमला रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आस्कर रावत ने कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में की जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की हो। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान श्रीकोट उर्मिला देवी, जसपाल रावत, सुरेश चंद्र बड़थ्वाल, मधु खुगशाल, विक्रम सिंह रावत, गोपाल नेगी, संजना गुजराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम ने राजस्व उपनिरीक्षक को किया निलंबित
पौड़ी। तहसील यमकेश्वर के गंगा भोगपुर के वनतारा रिजॉर्ट से लापता युवती के मामले में हीलाहवाली बरतने वाले राजस्व उप निरीक्षक को डीएम पौड़ी ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने मामले की जांच एसडीएम यमकेश्वर को सौंप 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है। डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि पीड़ित के परिजनों ने यमकेश्वर तहसील के उदयपुर पल्ला-2 राजस्व क्षेत्र में इस मामले में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी लेकिन उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं कि जबकि रिजॉर्ट मालिक की रिपोर्ट दर्ज कर ली। कहा कि मामले में राजस्व उपनिरीक्षक विवेक कुमार की भारी लापरवाही सामने आने पर उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंडल जलाकर दी श्रद्घांजलि
पौड़ी। पौड़ी की बेटी को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। सामाजिक कार्यकर्ता नमन चंदोला की पहल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। हेमवती नंदन मूर्ति स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नमन चंदोला ने कहा कि फिर किसी बेटी के साथ ऐसा न हो इसके लिए आरोपियों को कड़ी सजा जल्द दी जानी चाहिए। श्रद्धांजलि देने वालों में विहिप जिलाध्यक्ष महेंद्र असवाल, विकास चौहान, पूनम टम्टा, मातंग मलासी, युद्धवीर सिंह रावत, डा. कमलेश मिश्रा, अनीता रावत, आशीष जदली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed