फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Health department team screened 145 prisoners

Pauri News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की 145 कैदियों की स्क्रीनिंग

Wed, 18 Dec 2024 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Health department team screened 145 prisoners

विज्ञापन
पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की टीम ने जिला कारागार खांड्यूसैण में शिविर आयोजित कर कैदियों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान कैदियों में क्षयरोग के लक्षणों की जांच की गई। 25 कैदियों के सैंपल लिए गए। विभाग ने मार्च 2025 तक स्क्रीनिंग पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है।विभाग द्वारा जिले के 15 विकास खंडों की समस्त ग्राम पंचायतों व सात निकाय क्षेत्रों में घर-घर जाकर या शिविर आयोजित कर स्क्रीनिंग की जा रही है। जो आगामी 2 मार्च 2025 तक पूर्ण होगी। वरिष्ठ जिला क्षयरोग नियंत्रण अधिकारी व एसीएमओ डा. रमेश कुंवर ने बताया कि जिला कारागार खांड्यूसैंण में 145 कैदियों की स्क्रीनिंग की गई। जिनमें क्षयरोग के लक्षण वाले 12 कैदियों के स्पुटम व 13 एक्स-रे सैंपल लिए गए। विभाग की टीमों द्वारा 100 दिवसीय अभियान में अभी तक 3000 लोगों की स्क्रीनिंग कर ली गई है। क्षयरोग के लक्षण वाले मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। एसीएमओ डा. कुंवर ने विभाग की टीमों को स्क्रीनिंग में बरती जाने वाली सावधानियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। टीम में जिला कार्यक्रम समन्वयक दामोदर मंमगाई, डॉट्स प्लस सुपरवाइजर सुबोध कुमार, एसटीएस भूपेंद्र रावत, लैब टेक्नीशियन प्रशांत विलियम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed