फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Health department honored 20 nikshay friends

Pauri News: स्वास्थ्य विभाग ने 20 निक्षय मित्रों को किया सम्मानित

Tue, 20 Dec 2022 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Health department honored 20 nikshay friends
स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा परिसर में निक्षय मित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रवीण कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के 20 निक्षय मित्रों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को टीबी उन्मूलन के लिए जन सहभागिता करनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. रमेश कुंवर ने बताया कि जनपद पौड़ी ने निक्षय मित्र बनाने के लक्ष्य को पूर्ण कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कहा जनपद में 440 निक्षय मित्रों ने 655 टीबी रोगियों को गोद लिया गया है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग से सबसे अधिक 159 अधिकारी व कर्मचारी निक्षय मित्र बने हैं। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी खिर्सू डा. जीशान अली, प्रशासनिक अधिकारी संजय नेगी, सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी सुशील कुमार, वरिष्ठ सहायक रविंद्र डोगरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रावत, डा. रुचि, डा. गौरी बिष्ट और एएनएम नीलम नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed