फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Harela: Every hand adorned the earth by planting a sapling.

हरेला : हर हाथ ने पौधा रोपकर सजाई धरती

Thu, 16 Jul 2026 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 16 Jul 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Harela: Every hand adorned the earth by planting a sapling.
श्रीनगर में हरेला के पर्व को लेकर वृक्षारोपण करते वसुधंरा संस्था के कार्यकर्ता ------ संवाद
मेडिकल कॉलेज, गढ़वाल विवि, एसएसबी, विद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। लोकपर्व हरेला पर श्रीनगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्थानों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना के नेतृत्व में संकाय सदस्यों, डॉक्टरों और स्टाफ ने पौधरोपण किया। डॉ. सयाना ने हरेला को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। वहीं गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने पौधरोपण किया। जय शक्ति रामलीला व शीतला माता समिति के सदस्यों ने पौधे लगाए। गंगा दर्शन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर, एंजेल्स हेवन स्कूल (खंदूखाल) में भी पौधे लगाए गए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों व कविताओं से प्रकृति संरक्षण की शपथ ली। एसएसबी ने गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण संस्थान और वन विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से पौधे रोपे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर श्रीयंत्र टापू गंगा वाटिका में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कुमारी अलका के नेतृत्व में प्लास्टिक प्रदूषण रोकने का संकल्प लिया गया। आईटीआई श्रीनगर में प्रधानाचार्य संजीव कुमार के नेतृत्व में, जल निगम देवप्रयाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार गुरुंग के नेतृत्व में पौधे लगाए गए।


2400 पौधे लगाए
देवप्रयाग। नरेंद्रनगर वन प्रभाग की माणिकनाथ रेंज के अंतर्गत हिंसरियाखाल अनुभाग के कनपोलाखाल खंड में हरेला पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य युवा कल्याण परिषद् के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल और देवप्रयाग के ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट ने किया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने भविष्य की पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। इस मौके पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनपोलाखाल में सीनियर व जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अभियान के तहत करीब 2400 पौधों का रोपण किया गया। स्थानीय लोगों को 900 से अधिक पौधों का वितरण किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी भास्करानन्द बेबनी, खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह, रेंजर मदन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed