{"_id":"5ed8d1505c3f0170081efc4494c68941","slug":"hangama-on-fectory-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री गेट पर युवाओं ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री गेट पर युवाओं ने काटा हंगामा
किशनपुर (कोटद्वार)
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर की एक इलेक्ट्रानिक कंपनी में क्षेत्रीय युवाओं ने जमकर हंगामा काटा। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा। प्रबंधन द्वारा मांगों पर विचार कर माने जाने के आश्वासन पर ही युवा शांत हुए।
मंगलवार को सिगड्डी ग्रोथ सेंटर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी गेट पर दोपहर करीब बारह बजे से क्षेत्रीय युवाओं ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। युवाओं का आरोप था कि फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा मनमानी की जाती है। उन्होंने प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा जिसमें फैक्ट्री से निकाले गए श्रमिकों के साथ ही पूर्व में निकाले गए कर्मचारियों को वापस लेने, पारदर्शिता के साथ नियुक्ति करने, कर्मचारियों से निजी काम न करवाकर सिर्फ कंपनी के काम करवाने और जो भी प्रार्थना-पत्र कंपनी में जमा किए गए हैं, उनकी विस्तृत जानकारी देना मुख्य मांगे थीं।
युवाओं द्वारा गेट पर हंगामा काटने की सूचना पाते ही कलालघाटी चौकी प्रभारी खजान सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल फैक्ट्री के महाप्रबंधक से मिला और उन्होंने अपना मांग पत्र सौंपा। फैक्ट्री महाप्रबंधक रवींद्र गोरा ने बताया कि कुछ समय पूर्व फैक्ट्री के दो श्रमिकों ने अपनी इच्छा से इस्तीफा दिया था। इनमें से एक को 15 अक्टूबर को वापस काम पर आने को निर्देशित कर दिया गया था दूसरे श्रमिक को भी जल्द बुला लिया जाएगा। बाकी मांगों पर भी फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा विचार विमर्श कर शीघ्र पूरा किया जाएगा।