{"_id":"5efb618d8ebc3e42af3d3acc","slug":"haat-market-will-be-built-in-front-of-joint-hospital-shrinagar-news-drn3485705101","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त अस्पताल के सामने बनेगा हाट बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त अस्पताल के सामने बनेगा हाट बाजार
विज्ञापन
श्रीनगर मे पत्रकारों से वार्ता करती पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी
- फोटो : SHRINAGAR
नगर पालिका परिषद राजकीय संयुक्त के सामने बदरीनाथ हाईवे किनारे खाली पड़ी भूमि पर पार्किंग और स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए हॉट बाजार का निर्माण करेगी। यहां पर हर रविवार को बाजार लगेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी की अध्यक्षता में यहां सोमवार को हुई बोर्ड बैठक अहम निर्णय लिए गए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन उपनियम 2019 को मंजूर किया गया। पालिकाध्यक्ष तिवाड़ी ने बताया कि पालिका की परिसंपत्तियों को चिहिृृत करते हुए पालिका स्वामित्व का बोर्ड लगाया जाएगा। ताकि कोई इन पर अतिक्रमण न करे। उन्होंने बताया कि गंगा दर्शन बैंड के समीप ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट (ट्रंचिंग ग्राउंड) के लिए शासन ने लगभग सात करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। बैठक में प्लांट के निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। तिवाड़ी ने बताया कि पालिका की आय बढ़ाने के लिए पौड़ी बस अड्डे से गरुड़ तिराहा तक बहुमंजिला व्यवसायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। पौड़ी मार्ग पर निर्माणाधीन गौशाला में 6.12 लाख रुपये की लागत से हैंडपंप लगाया जाएगा। इसके अलावा श्रीकोट में होमगार्ड कार्यालय के समीप ढाई नाली भूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति को लीज पर दिए जाने पर सहमति बन गई है। शहर के संपर्क मार्गों पर यात्री शेडों का निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, सफाई निरीक्षक शशि पंवार, सभासद विनोद मैठाणी, संजय कुमार व राकेश सेमवाल मौजूद थे।
---पालिका सभासदों ने की वेतन की मांग
श्रीनगर। नगर पालिका सभासदों ने पंचायत प्रतिनिधियों की भांति वेतन की मांग की है। बोर्ड बैठक में इस संबंध मेें प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। वहीं पालिका के कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि के रुप में एक हजार रुपये देने का प्रस्ताव पारित तो हुआ, लेकिन कुछ सभासदों की सहमति न होने से आहत कर्मचारियों ने इसे लेने से मना कर दिया। पालिका की बोर्ड बैठक में सभासद हिमांशु बहुगुणा और विभोर बहुगुणा ने प्रतिमाह वेतन का प्रस्ताव रखा। जिस पर लगभग आठ सदस्यों ने सहमति जताई। बहुमत से प्रस्ताव पारित होने पर इसे शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।