फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Guest teachers demanded to solve the problems soon

अतिथि शिक्षकों ने की जल्द समस्याएं हल करने की मांग

Tue, 14 Sep 2021 07:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Guest teachers demanded to solve the problems soon
अतिथि शिक्षक संघ ने वेतन वृद्धि व अन्य मांगों के हल की मांग को लेकर मंगलवार को भी मुख्यशिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना दिया। अतिथि शिक्षकों ने जल्द ही समस्याएं हल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना देते हुए अतिथि शिक्षकों ने वेतन वृद्धि किए जाने की मांग के साथ ही अतिथि शिक्षकों के पद को रिक्त न मानने व अतिथि शिक्षकों की गृह जिले में वापसी का शासनादेश जारी करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार उनकी उपेक्षा कर रही है जिससे अतिथि शिक्षकों में नाराजगी बनी हुई है और अतिथि शिक्षकों को कई समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समस्याएं हल नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। धरना देने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष इतेंद्र नैथानी, ऊषा गुंसाई, प्रणव रावत, संजय नवानी, रेखा रावत, सतेंद्र रावत, वंदना राज, धमेंद्र, संदीप रावत, मोहित भंडारी, रविंद्र रावत, ईशान बुडाकोटी, शिखा रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed