फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Government is making a roadmap for 10 years of development

सरकार बना रही 10 साल के विकास का रोडमैप

Tue, 21 Dec 2021 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Government is making a roadmap for 10 years of development
श्रीनगर में भाजयुमो की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजयुमो के राष? - फोटो : SHRINAGAR
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने श्रीनगर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के विकास को गति देने के लिए भाजपा का साथ देने का आह्वान किया। धामी ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह युवा प्रदेश नया इतिहास रचने जा रहा है। लोगों की ऊर्जा देखकर स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है कि भाजपा के जो संकल्प थे, उनको सिद्ध करने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अगले 10 सालों के विकास का रोडमैप बना रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजयुमो की ओर से रामलीला मैदान में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवा वह है, जिसके पैरों में गति होती है। युवा वह होता है, जो धरती को अंबर से जोड़ना जानता है। युवा वह होता है, जो रेत से तेल निकालना जानता है। युवा वह है जो देश के साथ कदमताल मिलाता है।
विज्ञापन

धामी ने कहा कि युवा शक्ति प्रदेश के भाग्य को बदलने जा रही है। सरकार ने युवाओं के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसमें पहला निर्णय सरकारी पदों पर नियुक्ति का किया गया। राज्य मेें युवा रोजगार देने वाले बनें, ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए प्रदेश, युवा व रोजगार कभी प्राथमिकता में नहीं रहे हैं। कई पार्टियां युवाओं को रोजगार भत्ता देने की बात कर रह उलझा रही हैं। कुछ नेता ऐसे थे, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों से पहले रोजगार गांरटी के कार्ड बांटे। वह खुद ही बेरोजगार हो गए। जिनका युवराज ही बेरोजगार रहने की कसम खा चुका हो वो दूसरों को क्या रोजगार देंगे। कांग्रेस को मोदी सरकार के हर काम से आपत्ति है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि जब भी मुख्यमंत्री श्रीनगर आए, तो कुछ न कुछ देकर गए। अब देने का वक्त जनता का आ गया है। आचार संहिता से पूर्व श्रीनगर नगर निगम बनने की उम्मीद है।
कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के प्रदेश मंत्री डॉ. सुधीर जोशी और विनीत पोस्ती किया। इस अवसर पर भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने का आह्वान
श्रीनगर। युवा संवाद कार्यक्रम में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि देश के सामने बहुत बड़ी चुनौती है। उत्तराखंड में जो जिले यूपी से सटे हैं, वहां से बड़ी संख्या में दूसरे धर्म के लोग सीमावर्ती जिलों में आ रहे हैं। वह यहां जमीन खरीद रहे हैं। इससे उत्तराखंड की डेमोग्राफी बदल रही है। यदि हिंदुत्व और उत्तराखंड की संस्कृति को बचाना है तो भाजपा की हिंदुत्व की राजनीति को समर्थन करना जरूरी है।
भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली
श्रीनगर। युवा संवाद कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी और सूर्या का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कोटेश्वर हेलीपैड से रामलीला मैदान श्रीनगर तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी बाइक रैली निकाली।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
श्रीनगर। श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में व्यापार सभा के पूर्व अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी हीरा लाल जैन, सुजीत अग्रवाल व योग संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकृष्ण रतूड़ी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed