फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Government failed to provide immediate relief in tunnel accident: Mahara

सुरंग हादसे में तत्काल राहत देने में सरकार फेल : माहरा

Thu, 16 Nov 2023 05:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Government failed to provide immediate relief in tunnel accident: Mahara
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले, छह दिन बाद भी प्रभारी मंत्री नहीं पहुंचे घटनास्थल पर
विज्ञापन

श्रीनगर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सरकार उत्तरकाशी सिलक्यारा सुरंग हादसे में तत्काल राहत देने में फेल रही है। कहा इससे बड़ी हैरत की बात क्या हो सकती है कि छह दिन बीत जाने के बाद भी जिले के प्रभारी मंत्री ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि रेल निर्माण कार्यों में अनियंत्रित विस्फोटकों का उपयोग किया जा रहा है। भूगर्भ विशेषज्ञों के सुझावों को सरकार ने नजरअंदाज किया है।
श्रीनगर को पत्रकार वार्ता में माहरा ने कहा कि सुरंग में घटना घट जाने के बाद ह्यूम पाइप डाले जा रहे हैं जबकि सुरंग बनने के साथ ही ह्यूम पाइप डाले जाने चाहिए थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सुरंग में फंसे लोगों के परिजनों के साथ सुरंग के बाहर दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब दीपावली का अवकाश था तो उस दिन सुरंग के अंदर काम क्यों किया जा रहा था। उन्होंने सुरंग में बचाव कार्य के दौरान अधिकारियों के बीच सामंजस्य न होने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

दूसरी ओर उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण सबकी अस्मिता की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि अंकिता के परिजनों को आरोपियों द्वारा धमकाया जा रहा है। उन्होंने वीआईपी का नाम उजागर न करने व सबूतों को मिटाए जाने के साथ ही केदारनाथ मंदिर में सोने के विवादित प्रकरण की जांच नहीं होने की कड़ी आलोचना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी, नगर अध्यक्ष सूरज घिल्डियाल, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, पीसीसी वीरेंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र चौहान, संजय कुमार, विनोद चमोली, भगत डागर, शमीम, विजय रावल, उत्तम असवाल, राजेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed