फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Got the certificate of corona vaccination without applying

बिना लगाए ही मिल गया कोरोना टीकाकरण का प्रमाणपत्र

Sat, 04 Jun 2022 10:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Got the certificate of corona vaccination without applying
इसे सिस्टम की गड़बड़ी कहें, या कर्मचारियों की लापरवाही। बिना टीका लगाए बिस्तर में लेटे एक युवक को कोविड वैक्सीनेशन की तीसरी डोज लगने का मैसेज आ गया। कुछ देर में वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र भी वेबसाइट में अपलोड हो गया।
विज्ञापन

टिहरी जिले के बागवान निवासी महेश चंद्र भट्ट 10 दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद वह वर्तमान में घर में आराम कर रहे हैं। उनकी स्थिति ऐसी नहीं है कि वह चल सके। शुक्रवार दोपहर को उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस आया कि महेशचंद्र 3 जून 2022 को 12.52 बजे आपने कोविशील्ड की प्रीकॉशन डोज लगा ली है। आप अपना सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते हो।
विज्ञापन

बिना टीका लगाए टीकाकरण का मैसेज आने पर महेश हैरत में पड़ गए। पुष्टि के लिए उन्होंने सर्टिफिकेट लोड किया। इसमें तीनों टीके लगने का जिक्र था। सर्टिफिकेट में यह उल्लेख किया गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोलाखाल में रचना ने उनको टीका लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश का कहना है जब मैं अस्पताल गया ही नहीं, तो स्वास्थ्य विभाग ने किसे वैक्सीन लगाया। भविष्य मैं उन्हें यदि तीसरी खुराक लेनी होगी, तो वह कैसे ले पाएंगे। ऐसी लापरवाही से फर्जी सर्टिफिकेट भी बन सकते हैं।

इधर, सीएचसी हिंडोलाखाल के प्रभारी डॉ. अमित चौहान ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से टीकाकरण का मैसेज जा सकता है। यदि संबंधित व्यक्ति को टीका लगाना होगा, तो वह अस्पताल में सुधार कर टीका लगा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed