फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Give progress report of development works till 20: DM

विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट 20 तक दें : डीएम

Thu, 15 Sep 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 10:27 PM IST
सार

जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने सभी विभागीय अधिकारियों को विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट 20 सितंबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारने, गुणवत्ता व निर्धारित समय में पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों को निस्वार्थ भाव से कार्य करना होगा।

विज्ञापन
Give progress report of development works till 20: DM

विस्तार

जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने सभी विभागीय अधिकारियों को विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट 20 सितंबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारने, गुणवत्ता व निर्धारित समय में पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों को निस्वार्थ भाव से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हीलाहवाली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम कार्यालय सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की तैयारी बैठक में डीएम ने विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा कि समस्त विकास कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडे, प्रभागीय वनाधिकारी गढ़वाल मुकेश कुमार, पीडी डीआरडीए एसके राय, डीडीओ पुष्पेंद्र सिंह चौहान, पीएम स्वजल दीपक रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed