{"_id":"5da208238ebc3e017e52d154","slug":"gic-pauri-and-br-modern-school-become-champions-pauri-news-drn3226304146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी पौड़ी व बीआर मॉडर्न स्कूल बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी पौड़ी व बीआर मॉडर्न स्कूल बने चैंपियन
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी में हब्स ऑफ लर्निंग व अंतर विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जीआईसी पौड़ी व बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी चैंपियन बने।
शनिवार को बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने किया। प्रतियोगिता के हब्स ऑफ लर्निंग ग्रुप में एसजीआरआर श्रीनगर, रेन्बो स्कूल श्रीनगर, हिल्स इंटरनेशनल स्कूल पौड़ी, जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण व बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में हिल्स इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने 21-17, 21-18 से जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी की टीम ने रेन्बो स्कूल श्रीनगर की टीम को 21-18, 21-11 से शिकस्त दी। फाइनल मुकाबले में बीआर मॉडर्न स्कूल पौड़ी ने हिल्स इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 21-10, 21-11 से पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में एसजीआरआर श्रीनगर ने डीएवी पौड़ी की टीम को सीधे सेटों में 21-17, 21-11 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में जीआईसी पौड़ी की टीम ने जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण की टीम को 21-17, 21-19 से हराया। फाइनल मुकाबले में जीआईसी पौड़ी की टीम ने एसजीआरआर श्रीनगर को 21-19, 21-17 के अंतर से पराजित कर दूसरी बार प्रतियोगिता पर कब्जा किया। विजेता टीमों व खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य दामोदर प्रसाद ममगाईं ने पुरस्कार प्रदान किए। आरएस नेगी, आरती असवाल, राजवीर सिंह प्रतियोगिता में निर्णायक और पपेंद्र सिंह पंवार उद्घोषक रहे। इस अवसर पर पूर्व सभासद धर्मवीर सिंह रावत, गोपाल ममगाईं, बीएस खत्री, पूरण सिंह रावत, संग्राम सिंह नेगी, प्रीति नौटियाल, हरीश जोशी व शशि भूषण आदि मौजूद रहे।