फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   GIC Kyark becomes winner in science drama competition

Pauri News: विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी क्यार्क बना विजेता

Wed, 09 Oct 2024 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
GIC Kyark becomes winner in science drama competition

विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी के ब्लाॅक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन जीआईसी पौड़ी नगर में हुआ। यह विज्ञान नाटक, बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी जूनियर व सीनियर वर्ग में संपन्न हुई। इनमें विभिन्न विद्याालयों के 133 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महोत्सव के विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी क्यार्क विजेता बना।

उद्घाटन बीईओ पौड़ी मास्टर आदर्श, जीआईसी पौड़ी के पीटीए अध्यक्ष कैलाश थपलियाल व एसएमसी अध्यक्ष सुदीप रावत ने किया। बीईओ आदर्श ने कहा कि बच्चों को जिज्ञासा बनाने और उनके हर सवाल के समाधान का मूल विज्ञान है। इस तरह के आयोजन बच्चों के अनसुलझे सवालों का बड़ा जवाब होते हैं। साथ ही बाल प्रतिभा को ऊंची उड़ान देते हैं। उन्होंने महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सभी लोगों को साधुवाद दिया।
विज्ञापन

महोत्सव के विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में जीआईसी प्रथम, राउमावि उफल्डा द्वितीय व जीआईसी कंडारा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी सीनियर वर्ग के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय में कउमावि की सिमरन, परिवहन एवं संचार में जीआईसी पौड़ी नगर के रोनित शाह, प्राकृतिक खेती में जीआईसी पौड़ीह नगर की सृष्टि शाह, आपदा प्रबंधन में हाईस्कूल कड़ईखाल की प्राची, गणितीय प्रतिरुपण में जीआईसी उज्याड़ी के अंकित कंडारी, कचरा प्रबंधन में जीआईसी कंडारा के अनय जुनेजा व संसाधन प्रबंधन में जीआईसी दोमटखाल का पार्थ नैथानी अव्वल रहा। जूनियर वर्ग में स्वास्थ्य व स्वच्छता विषय में राउमावि उफल्डा की वंदना, परिवहन एवं संचार में जीजीआईसी पौड़ी की अंशिका, प्राकृतिक खेती में जीआईसी उज्याड़ी की अनुष्का पटवाल, आपदा प्रबंधन में राउमावि चरधार का अक्षित, गणितीय प्रतिरुपण में राउप्रावि पैडुल का शुभम, कचरा प्रबंधन में उप्रावि नंबर-11 पौड़ी का दिव्यांशु और संसाधन प्रबंधन में जीआईसी क्यार्क के मनीष ने बाजी मारी। इस अवसर पर जीआईसी पौड़ी के प्रभारी प्रधानाचार्य मोहन चंद्र घिल्डियाल, ब्लॉक समन्वयक विज्ञान भूपेंद्र सिंह नेगी, बीआरसी समन्वयक नवीन डोभाल, नवेंद्र नेगी, श्वेता बिष्ट, शुभांगी भट्ट, वहिदुर्रहमान सिद्धिकी, नरेश बडोनी, मातवर रावत और मोनिका बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed