फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   GIC and Convent School team won

Pauri News: जीआईसी और कॉन्वेंट स्कूल की टीम जीती

Sun, 29 Dec 2024 11:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
GIC and Convent School team won

विज्ञापन
श्रीनगर। रोटरी क्लब अलकनंदा वैली की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में रविवार को दो मैच खेले गए। पहले बल्लेबाजी करते हुए जीआईसी कीर्तिनगर की टीम ने आठ ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 57 रन बनाए। बाद में बल्लेबाजी करने उतरी आइरिस पब्लिक स्कूल की टीम आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर मात्र 48 रन बना पाई। दूसरा मैच सेंट थेरेसास कॉन्वेंट स्कूल और मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल की टीम के बीच हुआ। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने आठ ओवर में शून्य विकेट पर 86 रन बनाए। टीम की ओर से आंकाक्षा व सौम्या ने सर्वाधिक रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मास्टर माइंड पब्लिक स्कूल की टीम आठ ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर मात्र 45 रन बना पाई। मैन ऑफ द मैच आकांक्षा रही। आयोजन में प्रदीप मल्ल, कृपाल सिंह पटवाल, प्रदीप कुमार, प्रियंक रुडोला, धनेश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed