{"_id":"68fb6612ff9fb1d4980e711b","slug":"geographers-from-india-and-abroad-will-gather-at-garhwal-university-for-three-days-from-today-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-117785-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गढ़वाल विवि में आज से तीन दिनों तक जुटेंगे देश-विदेश के भूगोलवेत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गढ़वाल विवि में आज से तीन दिनों तक जुटेंगे देश-विदेश के भूगोलवेत्ता
Fri, 24 Oct 2025 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 24 Oct 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा भारतीय भूगोलवेत्ताओं के संस्थान (आईआईजी) का 46वां वार्षिक अधिवेशन एवं डायनेमिक अर्थ, फैजाइल एनवायरनमेंट एंड पाथ टू क्लाइमेट रिज़िलिएंट सोसाइटीज विषय पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ आज से होगा। सेमिनार में देश-विदेश के भूगोलवेत्ता एवं शोधार्थी अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सम्मेलन के संयोजक प्रो. मोहन सिंह पंवार ने कहा कि गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को शुभारंभ होगा। कहा सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हेस्को देहरादून के संस्थापक पर्यावरणविद् एवं पद्मश्री डाॅ. अनिल प्रकाश जोशी शिरकत करेंगे।
उन्होंने कहा कि सेमिनार में भू-विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास आदि विषयों सहित पृथ्वी प्रणाली की गतिशीलता, पारिस्थितिक अस्थिरता, जलवायु न्याय और सहनशील समाज निर्माण की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रो. पंवार ने बताया कि तीनों दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में 30 से अधिक तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। साथ ही सेमिनार में 30 विश्वविद्यालयों, 20 प्रतिष्ठित संस्थानों के 400 से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। 27 अक्तूबर को सेमिनार के समापन सत्र में शैक्षणिक अनुशंसाएं और भविष्य की कार्ययोजनाएं प्रस्तुत की जाएंगी, जिसको नीति आयोग भारत सरकार एवं उत्तराखंड के सेतु आयोग सहित विधायकों के सम्मुख रखा जाएगा। इस मौके पर प्रो. महावीर सिंह नेगी, प्रो. बीपी नैथानी, डाॅ. राकेश सैनी, डाॅ. धीरज कुमार शर्मा, डाॅ. नरेंद्र कुमार, डाॅ. विजयकांत पुरोहित, जन संपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा, डाॅ. वीएस नेगी आदि मौजूद रहे।