फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   General knowledge competition was organised among the students

Pauri News: छात्रों के बीच कराई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

Fri, 16 Jan 2026 06:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
General knowledge competition was organised among the students
कीर्तिनगर। क्षेत्र पंचायत संदस्य कणोली मनोज लखेड़ा ने जीआईसी न्यूली में छात्र-छात्राओं के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई। इस दौरान उन्होंने छात्रों से अलग-अलग विषयों पर प्रश्न पूछे। सही जवाब देने वाले छात्रों को उन्होंने पुरस्कृत किया। लखेड़ा ने बताया कि छात्रों की बीच इस तरह की प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक महीने विद्यालय में इस तरह की प्रतियोगिताएं करा रहे हैं। उनकी इस पहल की विद्यालय के शिक्षकों ने सराहना की है।
विज्ञापन


संध्या व प्रिया रही सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी
फोटो--
श्रीनगर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हो गया है। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन लता पंवार ने स्वयंसेवी छात्राओं की ओर से सात दिनों में किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में स्वयंसेवी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। एनएसएस समन्वयक डाॅ. सरिता उनियाल ने बताया कि शिविर में संध्या व प्रिया सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी रही। मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. महावीर सिंह नेगी ने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा के बारे में किया जागरूक
श्रीनगर। जय बदरी विशाल मालगाड़ी कल्याण एसोसिएशन श्रीनगर की ओर से सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा से सबंधित जानकारी दी गई। मौके पर मौजूद मेयर आरती भंडारी ने एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन की अपील की। इस दौरान परिवहन विभाग एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed