{"_id":"617bfa2ed0c6076478263bda","slug":"gb-pant-institute-has-done-better-work-mohapatra-pauri-news-drn3947482117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीबी पंत संस्थान ने किए बेहतर कार्य : महापात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीबी पंत संस्थान ने किए बेहतर कार्य : महापात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यशाला संपन्न हो गई है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अटल एकेडमी के सहयोग से इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला के 14 सत्रों में विषय विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। संस्थान के निदेशक ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वालों और प्रतिभागियाें को ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी किए।
शुक्रवार को संस्थान में आयोजित ऑनलाइन आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनआईटी राउरकेला के प्रो. केके महापात्रा ने किया। महापात्रा ने प्रतिभागियों को हार्डवेयर सिक्योरिटी एस्पेक्ट्स इन न्यू जेनरेशन प्रोसेसर के विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जानकारी दी। संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रो. यशवीर सिंह ने कहा कि संकाय विकास हो या छात्रों के शैक्षणिक व शोध के क्षेत्र में संस्थान के कार्य बेहतर रहे हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार गौतम ने आगामी फैकल्टी डेवलपमेंट कोर्स के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के संयोजक डा. बलराज सिंह ने कार्यशाला के समस्त सत्रों की झलकियां साझा कीं। संचालन डॉ. संजीव नैथानी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रबंधन के सदस्य केडी नारायण, दीपक डंगवाल, डॉ. मनीषा भट्ट, ऋषिराज, अजय कुमार आदि मौजूद थे।