फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Gas crisis in Devprayag area, allegations of delivery on portal without supply being confirmed

Pauri News: देवप्रयाग क्षेत्र में गैस संकट, बिना आपूर्ति पोर्टल पर डिलीवरी दिखाने का आरोप

Sat, 18 Apr 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sat, 18 Apr 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
Gas crisis in Devprayag area, allegations of delivery on portal without supply being confirmed
देवप्रयाग। नगर क्षेत्र और उससे सटी 52 ग्राम पंचायतों की भरपूर पट्टी में रसोई गैस का गंभीर संकट बना हुआ है। पिछले दो महीनों से गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण आम जनजीवन प्रभावित है वहीं अब गैस वितरण में डिजिटल अनियमितताओं के आरोप भी सामने आए हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि धरातल पर सिलिंडर नहीं पहुंच रहे हैं लेकिन गैस एजेंसियों की ओर से ऑनलाइन पोर्टल पर उन्हें डिलीवरी पूरी दिखाई जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को न तो गैस मिल पा रही है और न ही वे अपनी शिकायत प्रभावी रूप से दर्ज करा पा रहे हैं। महड़ निवासी संजू देवी ने दो अप्रैल को अंजनीसैंण के चंद्रबदनी गैस एजेंसी से गैस सिलिंडर बुक किया था लेकिन उन्हें सिलिंडर प्राप्त नहीं हुआ। इसके बावजूद आठ अप्रैल को पोर्टल पर डिलीवरी पूर्ण दिखा दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले दो महीनों में क्षेत्र में गैस का ट्रक तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

इसी प्रकार श्रीनगर गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं ने भी बताया कि 15 मार्च को बुकिंग की गई। 22 मार्च को इसकी डिलीवरी पूरी दिखा दी गई जबकि वास्तविकता में उपभोक्ता आज भी खाली सिलिंडर लेकर इंतजार कर रहे हैं। इस पूरे मामले को गंभीर बताते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विनोद टोडरिया ने कहा कि इस संबंण में डीएम टिहरी से बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले 77 दिनों में इस पूरे क्षेत्र में केवल एक बार ही गैस वितरण हुआ है जो सरकार के 25 दिनों में गैस उपलब्ध कराने के दावे की पोल खोलता है।
विज्ञापन

देवप्रयाग, जो बदरी-केदार यात्रा मार्ग का पहला प्रमुख पड़ाव है, वहां गैस संकट का असर पर्यटन और व्यापार पर भी साफ दिख रहा है। बड़ी संख्या में देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को होटल और रेस्टोरेंट संचालक चाय-नाश्ता और भोजन तक उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस पूरे प्रकरण में दोषी गैस एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पारदर्शी और जवाबदेह वितरण प्रणाली लागू करने पर जोर दिया है। इस संबंध में गैस एजेंसी प्रबंधक से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed