फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garima and Priyanshu won the competition

गरिमा और प्रियांशु ने प्रतियोगिता में मारी बाजी

Mon, 13 Dec 2021 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Garima and Priyanshu won the competition
विकासखंड मुख्यालय कीर्तिनगर के संसाधन केंद्र में कक्षा-5 के छात्र-छात्राओं के लिए इंग्लिश स्पेलिंग जीनियस व गणित विजार्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विकासखंड के 10 संकुलों के 113 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों से चयनित 40 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत बच्चों में गणित और अंग्रेजी के प्रति रुचि पैदा करने के लिए सोमवार को ब्लॉकस्तरीय इंग्लिश स्पेलिंग जीनियस व गणित विजार्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें संकुल स्तर पर चयनित कक्षा-5 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक परियोजना अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आयोजित गणित विजार्ड प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कणोली के प्रियांशु प्रथम, उलाणा के अनूप पंवार द्वितीय व इसी विद्यालय के आदित्य पंवार तृतीय स्थान पर रहे। इंग्लिश स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय सांकरों की गरिमा ने पहला, चौकी मल्ली की सानिया ने दूसरा और सांकरों की अनीषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। डॉ. नेगी ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित सभी प्रतिभागी 17 दिसंबर को जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed