{"_id":"6755cfc660c377ad5b042344","slug":"garhwal-universitys-inter-college-handball-competition-from-today-pauri-news-c-5-1-gkp1010-565719-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालयी हैंडबाल प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालयी हैंडबाल प्रतियोगिता आज से
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। हेमवती नंदन बहुगुणाा गढ़वाल केंद्रीय विवि की अंतर महाविद्यालयी हैंडबाल प्रतियोगिता का राठ महाविद्यालय पैठाणी में सोमवार को आगाज होगा। प्रतियोगिता में विवि के पौड़ी, श्रीनगर व टिहरी परिसर सहित 14 टीमें प्रतिभाग करेंगी। राठ महाविद्यालय व विवि प्रशासन ने आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।गढ़वाल विवि के संबद्ध राठ महाविद्यालय पैठाणी में अंतर महाविद्यालयी हैंडबाल प्रतियोगिता का रोमांच देखने को मिलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि सोमवार से शुरू होने जा रही प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के संस्थापक व पूर्व विधायक श्रीनगर गणेश गोदियाल और विवि में खेल विभाग के सहायक निदेशक डाॅ. मोहित बिष्ट द्वारा किया जाएगा।
बताया कि प्रतियोगिता के बालक व बालिका वर्ग में विवि के बिड़ला परिसर श्रीनगर, बीजीआर परिसर पौड़ी, एससीआरटी परिसर बादशाहीथौल टिहरी, डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून, डीबीएस कॉलेज देहरादून, राठ महाविद्यालय पैठाणी सहित 14 टीमें प्रतिभाग करेंगी।
आयोजक सचिव डॉ. मंजीत सिंह भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल हो रही टीमें राठ महाविद्यालय पहुंच गई हैं। टीमों के ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। कहा कि टीमों के प्रर्दशन के आधार पर ही गढ़वाल विवि स्तर की टीम का गठन किया जाएगा, जो आगामी उत्तर क्षेत्रीय विश्वविद्यालयी हैंडबॉल प्रतियोगिता मंडी हिमाचल प्रदेश में प्रतिभाग करेगी।