{"_id":"66b60938a106b86726041f59","slug":"garhwal-universitys-bed-entrance-exam-result-released-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-107382-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: गढ़वाल विवि का बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: गढ़वाल विवि का बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी
Fri, 09 Aug 2024 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 09 Aug 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विगत दो जून को बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। विवि के बिड़ला, चौरास, पौड़ी एवं टिहरी परिसर के अलावा देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार, गोपेश्वर, ऋषिकेश, रुड़की सहित कुल 15 केंद्रों पर हुई परीक्षा में करीब 5800 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। गढ़वाल विवि के प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. अनिल नौटियाल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छात्र विवि की वेबसाइट http://online.hnbgu.ac.in से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शीघ्र विवि के परिसरों सहित संबद्ध महाविद्यालयों में बीएड में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। संवाद
यूजी कक्षाओं में मेरिट के आधार पर भी हों प्रवेश : एबीवीपी
श्रीनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गढ़वाल विवि में यूजी कक्षाओं में मेरिट के आधार पर भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर सिंह नेगी ने वार्ता कर छात्रों की समस्याएं बताईं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विवि इकाई मंत्री दीनबंधु व जसवंत सिंह राणा ने कहा कि विवि में बड़ी संख्या में दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले कुछ छात्र-छात्राएं सीयूईटी प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग नहीं कर पाए जबकि कुछ छात्र-छात्राएं जानकारी के अभाव में सही विषय नहीं भर पाए। जिस कारण ऐसे विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर नामांकन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए यूजी कक्षाओं में रिक्त सीटों पर मेरिट आधार पर प्रवेश देने की मांग की। प्रो. नेगी ने छात्रों की मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस मौके पर एबीवीपी के आशीष पंत, महिपाल बिष्ट, हिमांशु भंडारी, सारांश, राहुल और दीपक आदि मौजूद रहे। संवाद