{"_id":"61169f718ebc3ee038202ad9","slug":"garhwal-university-will-organize-the-missed-examinations-of-april-shrinagar-news-drn387430218","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि करेगा अप्रैल की छूटी परीक्षाओं का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि करेगा अप्रैल की छूटी परीक्षाओं का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएनबी गढ़वाल (केंद्रीय) विश्वविद्यालय की अप्रैल में शेष रह गई सेमेस्टर परीक्षाएं अंतिम सेमेस्टर की मुख्य परीक्षा के बाद आयोजित होंगी। कोरोना की स्थिति सामान्य होने पर बैक पेपर परीक्षा करवाई जाएंगी। वहीं, विवि ने देहरादून और हरिद्वार जिले के 7 प्राइवेट संस्थानों को भी असंबद्ध करने की मंजूरी दे दी है।
शुक्रवार को परीक्षा, सत्र और संबद्धता समेत 29 बिंदुओं पर कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में गढ़वाल विवि की विद्या परिषद (एसी) की ऑनलाइन बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि अप्रैल में कुछ क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं लेकिन कुछ पेपर शेष रह गए थे। छूट गई परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं। इसपर सदस्यों ने अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा निपटने के बाद छूटी परीक्षा करवाने पर सहमति जताई। इस बीच पेपर तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा तय किया गया कि यदि कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार होता है तो बैक पेपर भी करवा दिए जाएंगे।
वहीं विवि से संबद्ध देहरादून, रुड़की और हरिद्वार के 7 निजी शिक्षण संस्थानों ने संबद्धता खत्म करने का अनुरोध किया है। विद्या परिषद ने उक्त सभी संस्थानों की संबद्धता खत्म करने का निर्णय लिया है। उक्त संस्थान सत्र 2021-22 में विवि के नाम से छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं देंगे। बैठक में कुलसचिव डॉ. अजय खंडूड़ी और प्रो. अरुण बहुगुणा समेत विद्या परिषद के सदस्य मौजूद थे।