फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhwal University: Birla Campus won the baseball competition

गढ़वाल विवि : बिड़ला परिसर ने जीती बेसबाल प्रतियोगिता

Sun, 09 Feb 2025 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Garhwal University: Birla Campus won the baseball competition

विज्ञापन


श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय बेसबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष वर्ग के मध्य मुकाबला हुआ। इस मौके पर बिड़ला परिसर विजेता और डीएवी की टीम उप विजेता रही। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित खेल मैदान में रविवार को हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन विवि के वित्त अधिकारी डॉ. संजय ध्यानी ने किया। इसके बाद पहला मैच डीबीएस देहरादून और बिड़ला परिसर श्रीनगर के मध्यम खेला गया। जिसमें डीबीएस ने आठ और बिड़ला परिसर की टीम ने 14 अंक हासिल कर बाजी मारी।

दूसरा मैच डीएवी और डीबीएस देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें डीएवी ने 16-10 अंक से मैच अपने नाम किया। अंत में बेसबाल प्रतियोगिता-2025 का फाइनल मुकाबला बिड़ला परिसर श्रीनगर और डीएवी कॉलेज देहरादून के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में बिड़ला परिसर की टीम 18 अंकों के साथ विजेता रही। वहीं, डीएवी देहरादून की टीम 10 अंकों के साथ उप विजेता रही। इस मौके पर खेल सचिव वंदना डोभाल, चौरास परिसर के निदेशक प्रो. आरएस नेगी, खेल निदेशक डॉ.एसएस बिष्ट, आयोजक सचिव सुदीप कुमार, डॉ. गुरदीप सिंह, रोहित ममगाई, रचना नौटियाल, बीएम राणा माैजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed