{"_id":"6a1ee1de485c24d88b03d63a","slug":"garhwal-university-13903-candidates-applied-for-uet-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123237-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि : यूईटी के लिए 13903 अभ्यर्थियों ने किए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि : यूईटी के लिए 13903 अभ्यर्थियों ने किए आवेदन
Tue, 02 Jun 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 02 Jun 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो
15 से 20 जून तक प्रस्तावित है पीजी व बीएड की प्रवेश परीक्षा
टिहरी, पौड़ी, श्रीनगर, रुड़की, देहरादून व ऋषिकेश में परीक्षा केंद्र निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की पीजी व बीएड प्रवेश परीक्षा (यूईटी) की तैयारियां तेजी पर हैं। प्रवेश परीक्षा के लिए 30 मई तक प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित थी जिसके तहत प्रवेश परीक्षा के लिए करीब 13903 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। 15 से 20 जून तक प्रवेश परीक्षा की तिथि प्रस्तावित की गई है।
गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्नातकोत्तर एवं बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विवि ने सीयूईटी के बजाय अपनी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से छात्रों को प्रवेश देने का निर्णय लिया था। इसके तहत विवि की ओर से आवेदन फार्म जारी किए गए थे। दो बार आवेदन फार्म बढ़ाए जाने की तिथि के बाद 30 मई को अंतिम तिथि निर्धारित की गई। अंतिम तिथि तक पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 8590 तथा बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 5313 को मिलाकर कुल 13903 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। बड़ी तादात में आवेदन आने के बाद अब विवि प्रवेश परीक्षा की अंतिम तैयारियों में जुट गया है। विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए टिहरी, पौड़ी, श्रीनगर, रुड़की, देहरादून व ऋषिकेश में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। 15 से 20 जून तक प्रवेश परीक्षा की तिथि प्रस्तावित है। जल्द तिथियां घोषित कर दी जाएंगी। अलग-अलग दिनों में विषयवार परीक्षा का आयोजन होगा। इसके लिए कमेटियों का गठन भी किया जा रहा है। प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन प्रवेशपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।