{"_id":"5f1327d18ebc3e63b86dbbca","slug":"garhwal-mp-laid-the-foundation-stone-for-various-routes-pauri-news-drn3504238168","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल सांसद ने किया विभिन्न मार्गों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल सांसद ने किया विभिन्न मार्गों का शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने क्षेत्र के विभिन्न मोटर मार्गों का शिलान्यास किया। साथ ही कई गांवों में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि पहाड़ में प्रत्येक गांव को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
शनिवार को गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने सुरलगांव, भेंटी, कल्जीखाल में जनसंपर्क किया। उन्होंने कल्जीखाल-डुंगरा से सुजालखाल मोटर मार्ग, खांड्यूसैण-भुवनेश्वरी मोटर मार्ग, डोभ-श्रीकोट, जामलाखाल से कठूड़ लिंक मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनकर तैयार विभिन्न मार्ग जनता को समर्पित हैं। इन मार्गों के बनने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा। कहा कि बौंसाल पुल को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। भ्रमण के दौरान विधायक पौड़ी मुकेश कोली, पालिकाध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, प्रमुख कल्जीखाल वीणा राणा, ज्येष्ठ प्रमुख अनिल नेगी, ईई पीएमजीएसवाई सतपुली, मंडल अध्यक्ष कल्जीखाल अशोक डुकलान, जिला प्रतिनिधि प्रह्लाद रावत, जनसंपर्क अधिकारी विजय सती, संजय पटवाल, धर्मवीर रावत मौजूद रहे।
सांसद आज कर्णप्रयाग में
कर्णप्रयाग। गढ़वाल लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत 19 जुलाई को कर्णप्रयाग क्षेत्र में सड़कों का शिलान्यास करेंगे। सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी ने बताया कि सांसद केदारुखाल-बसक्वाली मार्ग का शिलान्यास करेंगे। भटोली में जनसंपर्क करेंगे। वहीं आदिबदरी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। संवाद