फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhwal division gets four ARTOs

Pauri News: गढ़वाल संभाग को मिले चार एआरटीओ

Fri, 23 May 2025 10:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Garhwal division gets four ARTOs

विज्ञापन
पौड़ी। लंबे समय से गढ़वाल संभाग सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों की कमी से जूझ रहा था। अब गढ़वाल संभाग के पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों की नियुक्ति हो गई है।
गढ़वाल संभाग के संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन द्वारिका प्रसाद ने बताया कि चमोली में दो एआरटीओ की नियुक्ति हुई है। जबकि रुद्रप्रयाग व पौड़ी में एक-एक एआरटीओ की नियुक्ति हुई है। बताया कि लंबे समय से गढ़वाल संभाग में एआरटीओ के स्तर अधिकारियों की कमी थी, जो कि पूरी हो गई है। बताया कि जल्द ही क्षेत्रीय निरीक्षक के खाली पदों पर भी शासन से तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन




अब तक 2549 वाहनों के बनाए गए ग्रीन कार्ड

चारधाम यात्रा अब चरम पर है। अब तक गढ़वाल संभाग में परिवहन विभाग ने 2549 वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए गए हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार बीते साल के मुकाबले ग्रीन कार्ड बनाने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वाहन चालक स्वयं ही ग्रीन कार्ड के लिए पहुंच रहे हैं। कर्णप्रयाग में 734, पौड़ी 183, रूद्रप्रयाग में 915 और कोटद्वार में 717 वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




3. 41 लाख यात्रियों को सटल सेवा लाभ मिला



आरटीओ द्वारिका प्रसाद ने बताया कि सोनप्रयाग से गौरीकुंड के लिए परिवहन विभाग की तरफ से सटल सेवा का संचालन किया जा रहा है। अब तक तीन लाख 41 हजार यात्रियों ने सटल सेवा के जरिये सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed