फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garhwal Central University secures NSD's prestigious theatre project.

Pauri News: गढ़वाल केंद्रीय विवि को मिला एनएसडी का प्रतिष्ठित नाट्य प्रोजेक्ट

Mon, 20 Jul 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 20 Jul 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Garhwal Central University secures NSD's prestigious theatre project.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के सहनिदेशक महेंद्र सिंह पंवार को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), नई दिल्ली से एक प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला का प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय देश का सर्वोच्च एवं एशिया के सबसे बड़े सरकारी रंगमंचीय प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है।

इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र में लगभग 30 से 40 दिनों की प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के दौरान मराठी साहित्यकार महेश एलकुंचवार के चर्चित नाटक विरासत का मंचन किया जाएगा। यह नाटक भारतीय पारिवारिक रिश्तों, सामाजिक ताने-बाने, पीढ़ियों के बीच के वैचारिक संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित सशक्त रंगकृति है। नाटक के सह-निर्देशक केंद्र के पूर्व छात्र अंकित भट्ट हैं। कार्यशाला के समापन पर 24, 25 अथवा 26 अगस्त को नाटक विरासत का मंचन किया जाएगा। कार्यशाला निर्देशक महेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्राप्त यह प्रोजेक्ट विवि के लिए उपलब्धि का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed