फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garbage piled up in the drain, work of installing nets also stopped

Pauri News: नाली में लग रहा कूड़े का ढेर जाले लगाने का कार्य भी रुका

Sat, 01 Mar 2025 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Garbage piled up in the drain, work of installing nets also stopped

विज्ञापन


श्रीनगर। नगर निगम के आंचल डेयरी से सटे डांग क्षेत्र की खुली नाली में साफ-सफाई न होने से कूड़े का ढेर लगा हैं। साथ ही नाली में जाले लगाने का कार्य भी नगर निगम की ओर से बंद कराया गया है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि यह नाली खतरे का कारण बनी हुई है। बावाजूद इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं। नगर निगम की ओर से डांग क्षेत्र में बनाई गई नाली काफी समय से खुली छोड़ी गई है। पांच से छह फीट गहरी नाली में कई बार मवेशी गिरकर चोटिल हुए। जिसके बाद नगर निगम ने इसमें जाले लगाने का कार्य शुरू किया था, लेकिन अब इसका काम भी रोक दिया गया है। स्थानीय निवासी कमलेश सेमवाल, दिनेश आदि ने कहा कि नाली की नियमित रूप से सफाई न होने से इसमें गंदगी पटी रहती है। कहा, नियमित रूप से नाली की सफाई व जल्द से जल्द इसका सुधारीकरण कार्य हो। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी ने कहा कि इस नाली के चौड़ीकरण की योजना बन रही है। जिसके लिए नाली में जाले लगाने का कार्य रोका गया है। उन्होंने कहा कि समस्या को देखते हुए नगर निगम मेयर आरती भंडारी ने भी इसका निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed